अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा सुजानपुर होली महोत्सव, Deputy CM बोले, अगली कैबिनेट में लगाई जाएगी मुहर

--Advertisement--

हिमख़बर डेस्क 

अगले वर्ष सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव अंतरराष्ट्रीय स्तर महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

यह बात सुजानपुर राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के शुभारंभ पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कही। यहां मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक तथा लोगों की मांग के अनुरूप मुख्यमंत्री ने सुजानपुर के होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने की घोषणा की थी।

आगामी कैबिनेट मीटिंग के बाद इसकी नोटिफिकेशन कर दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से कुल्लू के दशहरे व मंडी की शिवरात्रि को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्राप्त है, उसी आधार पर सुजानपुर का होली महोत्सव भी आगामी वर्ष से आयोजित हुआ करेगा।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर की पावन धरती से राष्ट्र स्तर के होली उत्सव का आगाज हुआ है। लोगों में होली उत्सव को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महाराजा संसार चंद के समय से आयोजित हो रहे इस होली उत्सव पहले राष्ट्र स्तर का दर्जा प्राप्त हुआ था तथा अब इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा प्रदान किया जाएगा।

संस्कृति सहेजना जरूरी

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाषा एवं संस्कृति विभाग भाषाओं, कला व मंदिरों तथा मेलों की विरासत को संजोने का कार्य कर रहा है। यह देवी देवताओं की धरती है तथा यहां पर मंदिरों, मेलों, उत्सवों के प्रति लोगों की प्रगाढ़ आस्था है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...