सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 80 पदों के लिए साक्षात्कार 15 से 18 जून तक

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि इवान सिक्यूरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड शिमला द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरूष एवं महिला के 80 पद भरे जाने प्रस्तावित हैं।

इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है, जबकि आयु सीमा 20 वर्ष से 36 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को 15 से 25 हजार रूपये प्रति माह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर

  • 15 जून को उप रोजगार कार्यालय, इन्दौरा में,
  • 16 जून को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर मेें,
  • 18 जून को जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला में सुबह 11 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।

साक्षात्कार हेतु आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 94182-17918 पर संपर्क कर सकते है।

इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लाॅगिन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

आकाश" का नया "आकाश" मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...