चंडीगढ़ में हिमाचल की महिला प्रधान के कैशियर पति जानकी दास के हत्यारे 3 शूटरों की हुई पहचान

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 11 में कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर हत्याकांड के शूटरों की पहचान पुलिस ने कर ली है, हालांकि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

जानकारी में पता चला है कि आरोपी जम्मू कश्मीर से संबंध रखते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह पहली बार हुआ है कि शूटर जम्मू और कश्मीर से आकर यहां पर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए हैं।

पुलिस के पुख्ता सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ पुलिस लगभग आरोपी की पहचान कर चुकी है और जल्दी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दे कि 2 दिन पहले यहीं पर ताबड़तोड़ फायरिंग में जानकी दास का कत्ल किया गया था।

दुकानदारों को वारदात के बाद से ही रंगदारी के कॉल आ रही है और ऐसे में दुकानों के बाहर पुलिस की सिक्योरिटी लगाई गई है, हालांकि आज जिस कुमार मेडिकोस दुकान पर फायरिंग हुई थी, वह खुली हुई है और खुद मालिक वहां पर बैठे हुए हैं, चहल-पहल है लोग आ-जा रहे हैं।

शनिवार को मारी थी गोलियां

गौर रहे कि शनिवार को ढाई बजे के करीब दो शूटरों ने दुकान के कैशियर को गोलियां मारी थी औऱ फरार हो गए थे। आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे और फिर मौके से भाग गए। आरोपियों ने बस स्टैंड के सामने खजेड़ी में नए कपड़े खरीदे थे और फिर नाई की दुकान में कपड़े बदले और भाग गए। बाद में उन्होंने बस स्टैंड से बस ली और फरार हो गए थे। अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद जानकी दास के परिजनों को सौंप दिया गया है। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू के दलगांव के रहने वाले थे और 24 साल से दुकान में काम कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...