कुदरत का कहर: आसमानी बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत, बाल-बाल बचे चरवाहे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आज सुबह कुदरत का कहर देखने को मिला। सोलन-सुबाथू मार्ग पर देवठी के समीप आसमानी बिजली गिरने से 55 से अधिक भेड़-बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य बेजुबान बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। गनीमत यह रही कि इस भयंकर हादसे में 3 भेड़ पालक बाल-बाल बच गए।

सुबह पौने चार बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह घटना आज सुबह करीब 3:45 बजे की है। भेड़ पालक अपने झुंड के साथ देवठी के पास मौजूद थे। तभी अचानक आसमान से बूंदाबांदी शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए भेड़ पालक वहां टैंट लगा ही रहे थे कि अचानक जोरदार गर्जना के साथ आसमानी बिजली आ गिरी। बिजली गिरने की तीव्रता इतनी अधिक थी कि 55 से ज्यादा भेड़-बकरियां मौके पर ही मर गईं।

किन्नौर के रहने वाले हैं पीड़ित भेड़ पालक

इस घटना में बाल-बाल बचे भेड़ पालक जनजातीय जिला किन्नौर के रहने वाले हैं। उनके पास कुल 650 भेड़-बकरियों का झुंड था। आसमानी बिजली की चपेट में आने से किन्नौर के भावा निवासी विशाल नेगी, विनय सिंह, कृष्ण भगत और चौरा निवासी विनोद कुमार की भेड़-बकरियां मारी गई हैं।

भेड़ पालकाें काे लाखों रुपए नुक्सान

पहाड़ी क्षेत्रों में भेड़-बकरियां ही इन पालकों की आजीविका का मुख्य साधन होती हैं। एक साथ 55 से अधिक पशुधन की मौत से इन चरवाहों को भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है। घटना के बाद से भेड़ पालक सदमे में हैं और उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...