एसजीबीए कालीबारी ने जीता केएन राय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

--Advertisement--

एसजीबीए कालीबारी ने जीता केएन राय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

दिल्ली – नवीन चौहान

महाऋषि स्पोटर्स ग्राउंट पर खेले गए केएन राय मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब एसजीबीए कालीबारी ने एसकेबीएस को आसानी से 45 रनों से हराकर जीत लिया। एसजीबीएस ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एसजीबीए कालीबारी ने निर्धारित 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 94 रनों का स्कोर बनाया।

मानस कुमार ने 22 व जुगल किशोर ने 19 रनों की पारी खेली। संतोष राॅय ने 2 व अभिषेक पाल ने 1 विकेट लिया। जीत के लिए 94 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एसकेबीएस की टीम निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 49 रन ही बना सकी और मैच 45 रनों से गंवा बैठी। संतोष राॅय ने 23 रनों की पारी खेली।

जुगल ने 6 रन देकर 2 व कमलेश ने 10 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान जुगल किशारे को मैन आफ द मैच आंका गया। जुगल किशोर को टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द सीरीज के साथ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज आंका गया। संतोष राॅय को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आंका गया।

टूर्नामेंट में कुल टीमों, एसजीबीए कालीबारी, एसकेबीएस, नोएडा कालीबारी, आहोवान क्रिकेट क्लब, गैम स्पोएलर, एसजीपीएस किंग्स, सीआर पार्क हीरो, सीआरबीसीए क्रिकेट क्लब ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...