एचपीयू बीए तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम में जीडीसी रिड़कमार का शानदार प्रदर्शन, ममता बनी टॉपर

--Advertisement--

एचपीयू बी.ए तृतीय वर्ष परीक्षा परिणाम में जीडीसी रिड़कमार की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, ममता ने किया टॉप, आरती चौहान दूसरे तथा सकीना तीसरे स्थान पर रहीं

शाहपूर-नितीश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला द्वारा घोषित बी.ए. तृतीय वर्ष (वार्षिक) परीक्षा 2025-26 के परिणाम में राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय, क्षेत्र एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।

परिणाम घोषित होते ही महाविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने सफल छात्राओं को बधाई दी।

महाविद्यालय की मेधावी छात्रा ममता देवी ने 7.98 CGPA प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। ममता, श्री उत्तम चंद एवं श्रीमती छैल्लो देवी की सुपुत्री हैं। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित अध्ययन को दिया है।

इसी प्रकार आरती चौहान ने 7.95 CGPA अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरती, श्री रिहारू राम एवं श्रीमती सागरंदू देवी की सुपुत्री हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर अध्ययन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

वहीं सकीना देवी ने 7.77 CGPA प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। सकीना, श्री रमेश चंद एवं श्रीमती सुदर्शना देवी की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता से परिवार तथा क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।

महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण, शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है और विद्यार्थियों की यह सफलता महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से संबंध रखने वाली छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करना विशेष रूप से प्रेरणादायक है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये छात्राएं भविष्य में भी उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं तथा अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर महाविद्यालय, क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने भी छात्राओं की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी।

गौरतलब है कि राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के विद्यार्थी पिछले कुछ वर्षों से विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वर्ष भी छात्राओं की उल्लेखनीय सफलता ने महाविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का सशक्त माध्यम: केवल सिंह पठानिया

रैंप योजना के तहत उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित, युवाओं...

आकाश” का नया “आकाश” मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत स्टार्टअप फंड जारी

आकाश" का नया "आकाश" मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत...

नशे के खिलाफ पंचायत का बड़ा फैसला! चिट्टा तस्कर पकड़वाने पर मिलेगा ₹5100 का इनाम

हिमखबर डेस्क नशे के खिलाफ जनभागीदारी को बढ़ावा देने के...

पत्नी ने पति पर किया चाकू से हमला, बाजू और गुप्तांग में आई चोटें

हिमखबर डेस्क बहडाला में एक प्रवासी युवक पर उसकी पत्नी...