अंडर-19 बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची हिमाचली बालाएं

--Advertisement--

दिल्ली में जारी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में सराहनीय प्रदर्शन।

हिमखबर डेस्क 

नई दिल्ली में जारी अंडर-19 स्कूली खेलों में हिमाचल की लड़कियों ने बैडमिंटन स्पर्धा में सराहनीय प्रदर्शन किया है।

हिमाचली टीम के कोच भगवान दास, राजेंद्र शर्मा, अवनीश, मैनेजर ओंकार शर्मा, नीतू शर्मा और शेफ डी-मिशन बलवंत सिंह जोटा ने बताया कि प्रदेश की लड़कियांे की टीम ने अपने पूल में पहला स्थान हासिल करके प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हिमाचल की टीम ने मध्य प्रदेश को 2-0 से, इंडियन बोर्ड ऑफ स्कूल ऑर्गेनाइजेशन को 2-1, केंद्रीय विद्यालय संगठन 2-1 और प्री-क्वार्टर फाइनल में चंडीगढ़ को 2-1 से हराया।

क्वार्टर फाइनल में हिमाचल का मुकाबला तमिलनाडू से होगा। सभी मुकाबलों में प्रज्ञा वर्मा और गरिमा वर्मा का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा।

लड़कों ने भी शुरुआती दोनों मुकाबलों में उड़ीसा और छतीसगढ़ को हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अटूट रिश्ते का दर्दनाक अंत : भाई की अर्थी देख बहन के भी थमे प्राण, दोहरा मातम

हिमखबर डेस्क  देवभूमि के हमीरपुर जिले का भोरंज उपमंडल इन...

फौजियों पर विवादित टिप्पणी कर घिरी हिमाचल की इन्फ्लुएंसर, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल

हिमखबर डेस्क  इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर इन दिनों विवादित बयान को...

परिजनों को थी उम्मीद…पर मिली गम की खबर, 14 दिन से लापता युवक का झाड़ियों में मिला शव

चम्बा - भूषण गुरूंग  पर्यटन नगरी डल्हौजी के सुभाष चौक-बस...