राष्ट्रपति का तीन दिवसीय हिमाचल दौरा, 6 अक्तूबर को एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

--Advertisement--

राष्ट्रपति तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आएंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 6 अक्तूबर को बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे द्रौपदी मुर्मू, 7 अक्तूबर को मनाली दौरा होगा, 08 अक्टूबर को अटल टनल देखेंगी राष्ट्रपति, मुख्य सचिव केके पंत ने राष्ट्रपति दौरे को लेकर तैयारियों पर बड़ी बैठक की

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मानसून खत्म होते ही हिमाचल के दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति भवन से जारी टेंटेटिव प्रोग्राम के तहत 06 अक्टूबर को वह दिल्ली से सीधा बिलासपुर आएंगे और फिर 07 और 08 अक्तूबर को मनाली का दौरा होगा।

बिलासपुर में एम्स का पहला दीक्षांत समारोह होने जा रहा है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होंगे। इसी दीक्षांत समारोह के लिए बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को निमंत्रण भेजा गया है।

वह इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के बाद मनाली रवाना होंगी। यह सारा दौरा वायुसेना के हेलीकॉप्टरों के माध्यम से होगा। 07 अक्टूबर को मनाली में हडिंबा मंदिर में राष्ट्रपति दर्शन करेंगी और 8 अक्टूबर को अटल टनल का दौरा भी होगा। इसी दिन वह मनाली से दिल्ली वापस लौट जाएंगी।

गौरतलब है कि समर वेकेशन के दौरान शिमला जब राष्ट्रपति आई थी। तब भी अटल टनल का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन खराब मौसम के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। इसी दौरे को अब रखा गया है।

गुरुवार को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव केके पंत ने राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। संबंधित विभागों के अधिकारी इस बैठक में थे। मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल के अनुसार सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया गहरा शोक

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय गुप्ता के निधन से...

काँगड़ा में 17 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, घर में मचा कोहराम

काँगड़ा में 17 वर्षीय छात्र से जुड़ी दुखद घटना...

हिमाचल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 76 वोल्वो बसों के काटे चालान

हिमाचल प्रदेश में परिवहन विभाग ने वोल्वो बसों के...