NTPC संयंत्र में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरा, 60 मजदूर दबे, दो की मौत, पांच घायल, रेस्क्यू जारी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत स्थित राष्ट्रीय तापविद्युत निगम लिमिटेड (NTPC) पावर प्लांट में बुधवार को बड़ी दुर्घटना में 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से करीब 60 मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई तथा पांच गंभीर रुप से घायल हो गए। अब तक सात मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है।

ऐश टैंक के गिरने के बाद पूरे संयंत्र में हड़कंप मच गया। इस टैंक के नीचे 60 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। अब तक सात मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है। मलबे में दबे दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एनटीपीसी के बॉयलर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट में हुआ है जहां एनुअल मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। इस दौरान 60 टन वजनी ऐश टैंक गिरने से मजदूर नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद प्लांट प्रशासन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

फिलहाल स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यूनिट में एनुअल मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान ‘प्री एआईआर हिटर प्लेटफॉर्म’ मेंटेनेंस के दौरान टूट गया। बहरहाल घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...