लदरौर में पारंपरिक सायर मेले का शुभारंभ रामचंद्र पठानिया ने किया। इस दौरान मेले में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली और लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। रामचंद्र पठानिया ने कहा, मुख्यमंत्री ने किशाउ बांध परियोजना के मुद्दे पर मजबूती के साथ रखा पक्ष और प्रदेश के लिए सुनिश्चित किया अरबों रुपये का राजस्व
हिमखबर डेस्क
भोरंज उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लदरौर का जिला स्तरीय सायर मेला बुधवार को आरंभ हो गया। कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया ने लखवीर बाबा मंदिर में पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ इस मेले का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को सायर उत्सव एवं मेले की शुभकामनाएं देते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि लदरौर का सायर मेला हमारी प्राचीन संस्कृति एवं परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले और उत्सव हमारी प्राचीन संस्कृति एवं परंपराओं के संवाहक होते हैं। ये हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्द्धन सुनिश्चित करते हैं और नई पीढ़ी को प्राचीन संस्कृति परंपराओं से अवगत करवाते हैं।

प्रदेश सरकार के साढे तीन वर्षों के कार्यकाल की चर्चा करते हुए राम चंद्र पठानिया ने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए कई बड़ी योजनाएं आरंभ की हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं।
किशाउ बांध परियोजना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के पक्ष को मजबूती के साथ रखा और प्रदेश के लिए अरबों रुपये का राजस्व सुनिश्चित किया है। राम चंद्र पठानिया ने कहा कि विधायक सुरेश कुमार के नेतृत्व में भोरंज विधानसभा क्षेत्र का चहुमुखी विकास हो रहा है। इस क्षेत्र में करोड़ों रुपये की नई परियोजनाएं आरंभ की गई हैं।
ये रहे उपस्तिथ
इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान मनोज कुमार, पूर्व प्रधान नरेश ठाकुर, उपप्रधान जगदेव ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश बन्याल, जीवन दत्त लक्की, नरेश कुमार, बलदेव सिंह, प्रकाश चौधरी, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि, महिला मंडलों की पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

