KBC की Hot Seat पर पहुंच नौ साल के अरुणोदय ने जीता सबका दिल

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

9 साल के अरुणोदय पिछले 4 साल से लगातार कौन बनेगा करोड़पति को देख रहे हैं। उनके पिता जगदीश शर्मा ने बताया कि अरुणोदय हमेशा इनोवेटिव या नई सोच के आइडिया लेकर काम करना चाहता है। इसीलिए 4 साल से कौन बनेगा करोड़पति या ऐसा कोई भी कार्यक्रम जिसमें नई चीज़ सीखने को मिलती है। उसमें ज्यादा रुचि दिखाता है।

अरुणोदय कौन बनेगा करोड़पति पिछले 5 साल की उम्र से अपने परिवार के साथ देख रहे है। वह हमेशा यहीं कहता था कि मुझे भी यहां पर जाना है। इसमें हिस्सा लेना है। अब उसकी मेहनत और लगन ने उसकी इच्छा को पूरा किया।पिता जगदीश शर्मा ने बताया कि जब केबीसी में पूरा परिवार दर्शक दीर्घा में बैठा था।

उस समय अरुणोदय अपनी उंगलियों से जल्दी जवाब देने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। पहले हम सब डरे हुए थे। तीन बार अरुणोदय दूसरे और तीसरे नंबर पर आए। हमें लगा कि शायद यह पहले नंबर पर नहीं आएगा। इस दबाव को उनके बेटे ने अपने दिमाग पर हावी नहीं होने दिया। चंद मिनटों बाद ही अरुणोदय ने पहला स्थान प्राप्त करते हुए हॉट सीट पर अपनी जगह बना ली।

अरुणोदय के पिता ने बताया कि वह बचपन से ही हाजिर जवाब था। अमिताभ बच्चन से मिलने के बाद उसका आत्मविश्वास और बढ़ गया था। उन्होंने भी उसे बताया कि आप इससे ज्यादा कहीं कुछ कर सकते हो, इसलिए दोनों में खुलकर बातें हुई। अरुणोदय अब काफी आत्मविश्वास के साथ बात करते हैं। उनका ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी दिल जीत लिया।

हिमाचली कला को भी आगे लाने को उत्साहित

जिला शिमला की तहसील कोटखाई से रहने वाला अरुणोदय हिमाचली कला को आगे लाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है। इसलिए हिमाचली टोपी पहन कर गया था। हिमाचली टोपी और हिमाचली नाटी उन्हें काफी पसंद है और इसे बढ़ावा देना चाहते हैं। परिवार में भाई और दादा के साथ रहते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...