
ब्यूरो- रिपोर्ट
आइटीआइ में प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर स्पाट राउंड काउंसिलिंग अब 18 से 20 अक्टूबर तक होगी। पहले स्पाट राउंड काउंसिलिंग 11 से 14 अक्टूबर तक निर्धारित की गई थी। स्पाट राउंड में केवल आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।
जो अभ्यर्थी आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं है उनको अपना पंजीकरण 12 अक्टूबर से आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर करना होगा। उनको पोर्टल से अपने आवेदन फार्म का ङ्क्षप्रट भी निकालना होगा। दसवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वालों की 18 अक्टूबर, 55 से 70 प्रतिशत वालों की 19 अक्टूबर, 55 प्रतिशत वालों की 21 अक्टूबर तथा दसवीं पास की 22 अक्टूबर को काउंसिङ्क्षलग होगी।
आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी को काउंसिङ्क्षलग शेड्यूल के अनुसार रिक्त सीटों के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन फार्म, शैक्षणिक व अन्य दस्तावेज तथा फोटो पहचान पत्र सहित पहुंचना पड़ेगा।
आवेदन पत्र दैनिक आधार पर प्रात: आठ बजे से दोपहर 11.30 बजे तक लिए जाएंगे। उसके बाद मेरिट सूची बनाई जाएगी। दोपहर दो बजे से मेरिट अनुसार रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
उधर, आइटीआइ ऊना के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि स्पाट राउंड में केवल आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जिन आवेदकों ने अभी पंजीकरण नहीं करवाया है वे 12 अक्टूबर तक आनलाइन एडमिशन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकृत अभ्यार्थी पोर्टल से अपने आवेदन पत्र का ङ्क्षप्रट निकालना सुनिश्चित करें।
विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा विभाग के बोल
प्रवेश मिलने की सूरत में निर्धारित सभी प्रकार के शुल्क उसी समय जमा करवाने होंगे। खाली सीटों के बारे में संबंधित संस्थान से व्यक्तिगत रूप में या दूरभाष के माध्यम से भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
