IPL स्थगित, भारत-पाकिस्तान में जारी तनाव के चलते BCCI का फैसला, आज से कोई मैच नहीं

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

भारत-पाकिस्तान की बीच जारी तनातनी के चलते आईपीएल को स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की बैठक में यह फैसला लिया गया है। अब आज से अगले आदेशों तक आईपीएल का कोई भी मैच नहीं होगा।

आठ मई तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में 58 मैच हुए हैं। धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब और दिल्ली के बीच चला मैच बीच में ही बंद कर दिया गया। यह सब कुछ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे हालातों के चलते हुए है।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और सीमा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। बता दें कि बारामूला जिले के उरी सेक्टर में गुरुवार की रात पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए कई हमलों को प्रभावी ढंग से विफल किया गया और मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सीमा पार से की गई गोलाबारी में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए है। कल देर रात को पाकिस्तान सशस्त्र बलों ने पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए कई हमले किए।

बहरहाल, अगले आदेशों तक आईपीएल को सस्पेंड कर दिया है और बाकी बचे मैचों के लिए अलग से तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा असर

शाहपुर - नितिश पठानियां साल 2026 का दूसरा और अंतिम...

मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों से कनेक्ट रहेंगे श्रद्धालु, प्रशासन ने की बड़ी व्यवस्था

चम्बा - भूषण गुरुंग पवित्र मणिमहेश यात्रा में इस बार अपनों...

बोह घाटी के आपदा प्रभावित 14 परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार

शाहपुर - कोहली पिछले माह शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के धारकंडी...