IGMC में सीएम का इलाज ही सही नहीं, तो आम आदमी का कैसे होगा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का आरोप लगाते हुए सतारूढ़ भाजपा सरकार की घेराबंदी की है।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला में प्रदेश के मुख्यमंत्री का इलाज सही नहीं होता है।

मुख्यमंत्री को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उन्हें अपना इलाज दिल्ली के एम्स में जाकर कराना पड़ा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी का इलाज कैसे होता होगा।

आईजीएससी में अधिकांश समय सीटी स्कैन मशीन और एमआरआई की मशीन खराब रही है। मशीनों में यह खराब जानबूझकर प्राइवेट लैबोटरियों को फायदा पहुंचाने की लिए की जाती है। जिससे सरकारी अस्पताल में जांच नहीं होगी तो लोग जान बचाने के प्राइवेट में कराएंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जो गारंटी देते हैं, उसे सरकार बनने पर पूरा करते हैं। दिल्ली की जनता को गारंटी दी तो पूरा किया।

अब पंजाब में सरकार बनने के बाद गारंटियों को पूरा किया जा रहा है। हिमाचल की जनता को भी केजरीवाल की ओर से दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य की गारंटी दी है।

जिसमें हिमाचल के हर व्यक्ति को फ्री और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। दवाईयां, टैस्ट और ऑपरेशन फ्री में होंगे।

अस्पतालों को बेहतर किया जाएगा और नए अस्पताल खोले जाएंगे, हर वार्ड और गांव में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे और हिमाचल में एक्सीडेंट में घायलों का पूरा इलाज मुफ्त में किया जाएगा।

गौरव शर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी जो गारंटी देती है उसे पूरा करती है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल की बारी है।

यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हिमाचल के सभी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

गौरव शर्मा ने आरोप लगाया कि शिमला में मेडिकल के क्षेत्र में बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जिससे अस्पताल में मरीजों का न तो टैस्ट होता है और न ही दवाइयां मिलती हैं।

राजधानी शिमला के साथ ही पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। डॉक्टरों की कमी हर जगह है। ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पताल में भी न तो टेस्ट होते हैं और न ही दवाइयां मिलती है। इस कारण मरीजों को परेशान होकर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...