IAS किरण भड़ाना को सौंपा महिला बाल विकास के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी किरण भड़ाना को महिला बाल विकास विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वर्तमान में किरण भड़ाना को अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों और विशेष रूप से विकलांग सशक्तिकरण की निदेशक हैं।

उन्हें अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के संबंध में गुरूवार को कार्मिक विभाग की ओर से अधिसूचना जारी हुई है। किरण भड़ाना 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की निदेशक भी रह चुकी हैं।

इससे पहले आईएएस रूपाली ठाकुर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक थीं। पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने रूपाली ठाकुर को हिप्पा का निदेशक लगाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...