HPBOSE 10th Result: मंडी की प्रिंयका-दिवांगी टॉपर, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम 87.5 फीसदी रहा। परीक्षा में 90375 छात्र अपीयर हुए थे।

इनमें से 78573 उत्तीर्ण हुए हैं जबकि 1409 की कंपार्टमेंट आई है। 612 परीक्षा से अनुपस्थित रहे। उत्तीर्ण होने वालों में 47024 छात्र जबकि 43351 छात्राएं शामिल हैं। जबकि नो हजार 571 छात्र फेल घोषित किए गए।

मंडी की प्रिंयका और दिवांगी ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है।  दोनों ने 99 फीसदी अंक (693/700) हासिल किए हैं।

टॉपर- प्रिंयका-दिवांगी

प्रिंयका सरस्वती विद्या मंदिर तत्तापानी मंडी की छात्रा हैं। दिवांगी एंगलो संस्कृत मॉडल स्कूल मंडी की छात्रा हैं। सीएम ने प्रिंयका और दिवांगी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

पहले दस स्थान में 77 छात्र आए हैं, जिसमे 67 छात्राएं हैं, जबकि 10 ही लडक़े शामिल हैँ। दसवीं के रिजल्ट में निजी स्कूलों ने बाजी मारी है। टॉप-10 के 77 स्थानों में से 66 निजी, जबकि 11 सरकारी स्कूलों के हिस्से आए है।

इससे पहले के रिजल्ट के बारे में बताते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इससे पहले रिजल्ट का प्रतिशत बहुत ही कम रहता है, जिसमें 60 फीसदी के आसपास ही हर बार रिजल्ट रहा, लेकिन इस बार बेहतर रिजल्ट रहा है।

ऐसे चेक करें अपना परिणाम?

  • विद्यार्थी अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:
  • विद्यार्थी सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को दूर करने के लिए इन माध्यम का इस्तेमाल करें-:

फाेन नंबर- 01892-242140
ईमेल- hpbosesop2.27@gmail.com

स्कूलों में 30 जून तक होंगे विद्यार्थियों के दाखिले

वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 30 जून तक विद्यार्थियों के दाखिले हो सकेंगे। पहली से बारहवीं कक्षा में 30 जून तक विद्यार्थी बिना लेट फीस के दाखिला ले सकेंगे।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के हित में दाखिले लेने की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बाबत मंगलवार को सभी जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...