खाद्य सुरक्षा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष को वरिष्ठ एचएएस अफसर ने मारा मुक्का, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश सरकार के राज्य खाद्य सुरक्षा आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष को एक वरिष्ठ एचएएस अफसर ने मुक्का मारा है। इस हमले से अध्यक्ष रमेश गंगोत्रा के नाक, मुंह और होंठ में चोटें आई हैं।

गंगोत्रा ने छोटा शिमला थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में गंगोत्रा ने आरोप लगाया वह बीते सोमवार को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय के कमरे में गए। करीब 10 मिनट बाद कमरे में आयोग सचिव के आर सैहजल दाखिल हुए और मारपीट की।

उन्होंने चेहरे पर मुक्का मारा जिससे उनके नाक, मुंह और होंठ में चोटें आई हैं। विवाद की वजह क्या रही इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है पुलिस हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है।

पुलिस का कहना है कि अफसर ने हमला क्यों और किन परिस्थितियों में किया, यह उनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल रमेश गंगोत्रा का मेडिकल करवाया गया है और छानबीन शुरू कर दी है।

उधर, इस बारे में जब सैहजल के मोबाइल नंबर पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

डीएसपी, हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...