HP TET 2024: 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन, इस दिन से परीक्षा

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठ विषयों की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) नवंबर में करवाएगा। इसके लिए अब अभ्यर्थी 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकेंगे। इस दौरान सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 1,200, जबकि आरक्षित वर्ग को अभ्यर्थियों को 700 रुपये शुल्क सहित लेट फीस के रूप में 600 रुपये भी देनी होगी।

बोर्ड टीजीटी कला, मेडिकल, नॉन मेडिकल सहित भाषा अध्यापक, जेबीटी, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 15 से 26 नवंबर तक दो सत्रों में करवाएगा। अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे थे।

18 अक्तूबर को अंतिम तिथि बीत जाने के बाद अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी किए गए आवेदनों में गलती की स्थिति में 22 से 24 अक्तूबर तक सुधार कर सकेंगे।

इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा के बोल 

शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे गए थे। अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

 किस दिन काैन से विषय का पेपर

विषय                           तिथि                     समय

जेबीटी                       15 नवंबर              10:00 से 12:30
शास्त्री                       15 नवंबर              2:00 से 4:30
टीजीटी आर्ट्स              17 नवंबर              10:00 से 12:30
टीजीटी मेडिकल            17 नवंबर             2:00 से 4:30
टीजीटी नॉन मेडिकल       24 नवंबर             10:00 से 12:30
भाषा शिक्षक                24 नवंबर             2:00 से 4:30
पंजाबी                       26 नवंबर             10:00 से 12:30
उर्दू                          26 नवंबर             2:00 से 4:30

--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल की पंचायतों में सामने नहीं आ रहे गड़बड़झाले, विधानसभा की कमेटी ने उजागर किया मामला

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निधि...

बिलासपुर आईटीआई में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, प्रतिमाह मिलेगी इतनी सैलरी

बिलासपुर - सुभाष चंदेल आईटीआई बिलासपुर में 21 अक्तूबर को...