BREAKING NEWS: एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, महिला समेत दो की मौत, 15 घायल

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जिला मंडी के सरकाघाट में वीरवार दोपहर बाद एक एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई है। सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत गाहर के झीड़ गांव के पास एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज दोपहर करीब एक बजे हुआ बताया जा रहा है। पुलिस और बचाव दल घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया है।

स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो वे तुरंत प्रभाव से घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।अभी तक स्थानीय लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार इस हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई है। जबकि 15 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकाघाट थाना से पुलिस टीम बचाव दल के साथ मौके के लिए रवाना हो गई है। टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति के बारे में स्पष्ट तौर पर कहा जा सकेगा। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टीबी मुक्त हमीरपुर के लिए डीसी ने किया 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ

लगभग 1.70 लोगों की जांच करेंगी स्वास्थ्य विभाग की...

एक फैसले का असर, हाई स्पीड से चढ़ा शेयर बाजार, सोना-चांदी के दाम भी फिसले

हिमखबर डेस्क  ईरान के साथ पांच दिन युद्ध टालने के...

बाबा बालक नाथ के दरबार में 10 दिन में बिका ₹60 लाख का प्रसाद, सात समंदर पार से आ रही भारी डिमांड

हिमखबर डेस्क  उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर...