मानवता को झकझोरने वाली घटना: जन्म के चंद घंटों बाद नवजात को अस्पताल में छोड़ माता-पिता फरार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। प्रसव के महज कुछ घंटों बाद ही एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल में छोड़कर भाग गया। इस घटना ने न गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार नेपाल मूल की महिला को सोमवार को प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में सुरक्षित प्रसव हुआ और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

लेकिन प्रसव के कुछ ही घंटों बाद दंपती बिना किसी को सूचना दिए अस्पताल से गायब हो गया और नवजात बच्ची को वार्ड में ही छोड़ गया।

अस्पताल प्रशासन को जब परिजनों के लापता होने की जानकारी मिली तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि दंपती बच्ची के जन्म से असंतुष्ट था।

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ही दंपती ने कुछ लोगों से बच्ची को 10 से 15 हजार रुपये में देने की बात भी की थी, लेकिन किसी ने हामी नहीं भरी।

इसके बाद पहले महिला और फिर उसका पति वहां से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अपने स्तर पर भी जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे दंपती की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

प्रसव से पूर्व लिए गए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल नवजात बच्ची को अस्पताल की निगरानी में रखा गया है और चिकित्सकीय टीम उसकी पूरी देखभाल कर रही है। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।

डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बोल 

एक दंपती अपनी नवजात बच्ची को छोड़कर भाग गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कॉलेज प्रबंधन अपने स्तर पर भी जांच कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...