एम्स बिलासपुर में वैज्ञानिक बी और लैब टेक्नीशियन की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि और वेतन

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित क्षेत्रीय स्तर की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी (वीआरडीएल) में पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह अनुबंध आधार पर होगी। योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा।

वैज्ञानिक बी (नॉन-मेडिकल) के एक पद पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थी के पास माइक्रोबायोलॉजी, मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी या संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से एमएससी डिग्री होना अनिवार्य है।

इसके साथ ही कम से कम दो वर्ष का शोध या शिक्षण अनुभव भी आवश्यक है। पीएचडी डिग्री धारकों को चयन में प्राथमिकता मिलेगी।

इसके लिए चयनित उम्मीदवार को प्रतिमाह 56,000 रुपये के साथ एचआरए दिया जाएगा। इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।

लैब तकनीशियन के एक पद के लिए अभ्यर्थी के पास बीएससी या मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। माइक्रोबायोलॉजी लैब या वीआरडीएल में कार्य का पूर्व अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

चयनित अभ्यर्थी को 20,000 रुपये प्रतिमाह के साथ एचआरए दिया जाएगा। इस पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। अनुभवी अभ्यर्थियों को भी अवसर मिल सके।

आवेदन प्रक्रिया के तहत इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र भरकर आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों के साथ हार्ड कॉपी के रूप में भेजना होगा।

आवेदन पत्र विभागाध्यक्ष, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, एम्स बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश-174001 के पते पर 7 अप्रैल तक पहुंच जाना चाहिए। चयन वॉक-इन इंटरव्यू या लिखित परीक्षा से किया जाएगा।

परीक्षा या साक्षात्कार की तिथि, समय और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां संस्थान की वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। ये नियुक्ति पहले एक वर्ष के लिए होगी। इसे अभ्यर्थी के प्रदर्शन और परियोजना के बजट के आधार पर अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...