दादा पोता गोली कांड: दादा बोला बहू को मारी थी गोली, चपेट में आ गया पोता

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

बल्ह घाटी की लोहारा पंचायत के रिंज गांव में दादा की ओर से चलाई गई गोली से घायल पोते उमेश कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बिलासपुर स्थित एम्स से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। यहां उसके पेट का ऑपरेशन किया जाएगा।

झगड़े के बाद आरोपी पूर्व सैनिक दादा भादरू राम को भी उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

भादरू राम का स्वभाव शुरू से ही झगड़ालू रहा है। सेना में रहते हुए भी उसने अपने पिता के साथ मारपीट की थी और सेवा अवधि पूरी होने से पहले ही घर लौट आया था। परिवार के सदस्यों के साथ उसका अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार को भी उसकी अपने बेटे के साथ झड़प हुई थी।

रात करीब आठ बजे जब उसकी बहू और पोता रसोई घर के बाहर खड़े थे, तभी भादरू राम ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। दादा ने बहू को गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बीच बचाव करते हुए पोता उमेश चपेट में आ गया।

गोली उसके बाजू और कूल्हे में जा लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी अक्सर बंदूक लेकर परिवार को डराता-धमकाता रहता था।

पन्ना लाल, पूर्व पंचायत प्रधान लोहारा के बोल 

रात करीब आठ बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया। बल्ह थाना से पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी की बंदूक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक के बोल 

मनीषा चौधरी की शिकायत पर बल्ह पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रथम दृष्टया में पारिवारिक कलह गोलीकांड की वजह मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच कर रही है। घायल उमेश कुमार को पीजीआई रेफर किया गया है। आरोपी के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...