ABVP ने जवाब न मिलने पर ‘टॉर्च और दूरबीन’ से ढूंढे कुलपति और रजिस्ट्रार.

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसबाल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला इकाई के सदस्यों द्वारा सीयू के स्थायी परिसर और अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाओं के लिए चलाए गए अनिश्चितकालीन धरने के 14वें दिन प्रशासन की ओर से कोई जवाब न आने पर कैंपस में कुलपति और रजिस्ट्रार को ढूंढने का प्रयास किया। धौलाधार परिसर से लेकर कैंप ऑफिस तक कार्यकर्ता टॉर्च, फ्लैशलाइट, दीये, दूरबीन का इस्तेमाल करते हुए वीसी और रजिस्ट्रार को ढूंढते नजर आए।

इकाई अध्यक्ष वैभव खरवाल ने कहा कि क्रमिक भूख हड़ताल के 7वें दिन नानकी और नीलम भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सीयू प्रशासन को छात्रों की जरा भी सुध बुध नहीं है। कई दिनों से छात्र अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए कैंपस में भूख हड़ताल पर और अनिश्चितकाल धरने पर बैठे हैं परंतु प्रशासन व सरकार का एक भी व्यक्ति उनसे मिलने नहीं आया और न ही उनकी बातों को सुना।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...