ABVP द्वारा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट के सभागार में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया और साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी किशोर राणा और विशिष्ठ अतिथि डीएसपी सरकाघाट चन्द्रपाल सिंह रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने अपने कॉलेज के दिनों की याद सांझा की और परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

वहीं विशिष्ट अतिथि चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि विधार्थी परिषद के सदस्य समाज के अनुशासित सिपाही होते हैं और कोरोना की दूसरी लहर में परिषद के कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने उपस्थित हुए लोगों से अनुशाषित जीवन जीने और नशाखोरी के विरुद्ध संघर्ष करने का आवाहन किया।

इसके पश्चात दोनो अतिथियों ने कैरोना योद्धाओं को समानित किया जिनमें चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, मीडिया कर्मी और सफाई कर्मचारी सम्मिलित थे। परिषद द्धारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें परिषद के 24 सदस्यों ने रक्तदान किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में UPSC-HPSC की मुफ्त कोचिंग, युवाओं को मिलेगा मौका

केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में UPSC और HPSC परीक्षाओं की...