आप के हुए गुरबख्श चौहान

--Advertisement--

Image

नालागढ़ – सुभाष चंदेल

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से डी आर डी ए सदस्य गुरबख्श सिंह चौहान ने आज आम आदमी पार्टी की नीतियों से खुश होकर आम आदमी पार्टी जॉइन की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन चौहान दभोटा वार्ड से जिला परिषद सदस्य ने भी आम आदमी पार्टी जॉइन की।

गुरबख्श सिंह चौहान ने 2007 एवं 2012 में नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा के टिकट पर चुनाव लडा था। 2015 में जिला परिषद का चुनाव लडा, और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में घर घर-घर जाकर चुनाव लडने के लिए तैयारी कर रहे है।

इसके साथ हिमाचल प्रदेश लेबर सैल के चेयरमैन, फूड कारपोरशन आफ इंडिया के सदस्य, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ पंजाब प्रभारी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण ओहदों पर रह कर राजनीति सफर तय किया।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी के दिल्ली व पंजाब में स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी, महिलाओं के प्रति जो लाभकारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है उससे खुश हो कर आम आदमी पार्टी जॉइन की।

हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा तथा पेपर लीक चोर रास्ते से भर्तियां बंद करेंगे।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष (रक्षक) हरिदत्त शर्मा और जिला प्रभारी साहिब सिंह ने टोपी एवं गले में पटका पहना कर आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई।

उनके साथ डा. राधेश्याम शर्मा,ताज मुहम्मद अध्यक्ष यूथ मंडल नालागढ़ (आम) कमलेश कुमारी उप प्रधान महिला विंग सोलन, राजिंदर कुमार चौधरी, राकेश कुमार उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

छतराड़ी मंदिर: हिमाचल की प्राचीन कला और इतिहास की जीवंत धरोहर

हिमखबर डेस्क मंदिर का इतिहासश्री का मंदिर अपनी धुरी पर...

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाड़े पर FIR, 44 से 54 साल के लोगों को बुजुर्ग दिखाकर उठाया लाभ

हिमखबर डेस्क शिमला जिला के रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव तहसील...