महिला आत्महत्या मामला : मायका पक्ष के आरोप पर पति सहित सास-ससुर व देवर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत एक महिला द्वारा आत्महत्या करने के मामले में परिवार के 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार बीजापुर पंचायत के गांव नेतरू की बबिता देवी (38) ने शनिवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

महिला की आवाज सुनाई देने पर उसके पड़ोसी सहायता के लिए आए तथा महिला को अचेत अवस्था में जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महिला के मायका पक्ष को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने लम्बागांव थाना में महिला के परिजनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई।

मृतका की मां का आरोप था कि उसकी बेटी को उसके सास-ससुर व पति सहित पूरा परिवार प्रताड़ित करता था। महिला का पति पहले नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता था लेकिन लाॅकडाऊन के समय से घर पर ही रह रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया शनिवार देर रात को ही मौके पर पहुंच गए थे और स्वयं सारे मामले की छानबीन की।

पुलिस ने छानबीन के उपरान्त रविवार को महिला को प्रताड़ित करने व आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका की सास रक्षा देवी, ससुर भगवान दास, देवर सुमित मिन्हास व पति अजय मिन्हास को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। महिला का अंतिम संस्कार उसके मायके मैला में कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...