चम्बा की ‘उड़नपरी’ ने राष्ट्र स्तर पर फिर चमकाया नाम, 5000 मीटर दौड़ में जीता मैडल

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से सबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर चम्बा का नाम रोशन किया है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से सबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर राष्ट्र स्तर पर चम्बा का नाम रोशन किया है। गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 5000 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतकर एक बार फिर चम्बा का नान रोशन किया है।

चम्बा की सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण व रजत पदक के आलावा 4 नैशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसके आलावा भारत सरकार द्वारा चलाई प्रतियोगिता खेलो इंडिया में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपना लोहा मनवा चुकी है, जिसके बाद सरकार की तरफ से 2024 के पैरिस ओलिम्पिक की तैयारी के लिए उसे मध्यप्रदेश भोपाल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सरकार की तरफ से 40 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। सीमा ने बताया कि उसके कोच हुगो वेन डेन ने काफी मदद की है। पैरिस ओलिम्पिक के आलावा सीमा का अगला लक्ष्य 2023 में एशियन गेम में स्वर्ण पदक हासिल करना है। प्रतियोगिता का आयोजन चाइना में किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...