विकास खंड स्वारघाट की कुटैहला पंचायत में मां शारदा स्वयं सहायता समूह काथला का किया गठन

--Advertisement--

Image

स्वारघाट – सुभाष चंदेल

विकासखंड श्री नैना देवी जी स्थित स्वारघाट की ग्राम पंचायत कुटेहला के गांव काथला में आज एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्रीमती कमलेश शर्मा (मिशन एग्जीक्यूटिव) ने की। इस बैठक में लगभग 25 महिलाओं ने भाग लिया।

कमलेश शर्मा ने सभी महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह महिलाएं भी किसी पर निर्भर न रहकर ओर न ही किसी पर बोझ बनकर अपना व्यवसाय चला सकती है। अपने लिए गांव में ही रोजगार के साधन पैदा कर सकती है।

जिसके लिए उन्हें भारत सरकार की तरफ़ से बहुत सारी सुविधाएं भी मिलती है। सभी महिलाओं ने इसे ध्यानपूर्वक सुना और इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपना एक स्वयं सहायता समूह जिसका नाम (मां शारदा स्वयं सहायता समूह काथला) का गठन कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में किया।

जिसकी प्रधान सर्व सहमति से निशा देवी चुनी गई और सचिव मीरा देवी कोषाध्यक्ष मोनिका देवी उप प्रधान अनिता देवी व सह सचिव बन्दना देवी चुनी गई। अनिता देवी जी को सर्वसहमति से इस समूह का सलाहकार चुना गया।

ये रहे मौजूद

अनुराधा,ममता कुमारी , ममता देवी, रमिला देवी को बतोर सदस्य नियुक्त किया गया। इस अवसर पर युवक मंडल काथला के प्रधान गुरमेल सिंह अशोक कुमार व देश राज जी भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...