J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

--Advertisement--

Image

जम्मू-कश्मीर – ब्यूरो – रिपोर्ट

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने गुरुवार रात से चल रही मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री चार अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर को दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को देखते हुए आतंकियों ने अपने नापाक मंसूबों की कोशिशें तेज कर दी हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले के पट्टन के येदिपोरा में आतंकियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया।

इस दौरान छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके सुरक्षाबलों ने भी जबाबी कार्रवाई की और दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए आतंकवादी स्थानीय थे और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। इससे पहले सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के चित्रागम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरु किया था।

कुमार ने कहा,“ यह मुठभेड़ अमित शाह के चार अक्तूबर से राज्य के दौरे से पहले हुई। अमित शाह कश्मीर घाटी के बारामूला शहर में एक रैली को संबोधित करेंगे।” अंतिम सूचना मिलने तक मूठभेड़ जारी थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...