पीएम नरेंद्र मोदी के बिलासपुर, कुल्लू दौरे पर भी मौसम का साया, सरकार ने विभाग से मांगी रिपोर्ट

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली के लिए मौसम ने फिर डरा दिया है। पांच अक्तूबर को फिर से बारिश होेने का पूर्वानुमान है। हिमाचल सरकार ने मौसम विज्ञान केंद्र से इस संबंध में फिर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भी संपर्क में है।

पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर आना है। वहां वह एम्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं। एम्स के उद्घाटन के बाद उनकी बिलासपुर के लुहणू मैदान में रैली होगी। इसके बाद उनका कुल्लू जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह दशहरा उत्सव में शामिल होंगे।

मुख्य सचिव आरडी धीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर पहले ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ले चुके हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह के प्रबंधों में कोई चूक न हो।

सूत्रों के अनुसार सरकार की सबसे बड़ी चिंता मौसम के बिगड़ने की है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है। ऐसे में राज्य सरकार ने मौसम विभाग से इस बारे में विस्तृत रूप और बारीकी से रिपोर्ट तलब की है।

मंडी से सीख लेकर फूंक-फूंककर चल रही सरकार 

मंडी में हुई जनसभा से सीख लेकर सरकार फूंक-फूं ककर चल रही है। मंडी में हुई भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहुंचने का कार्यक्रम था, मगर वह मौसम की खराबी के चलत नहीं आ पाए। रैली स्थल बारिश से बचने के इंतजाम नहीं होने से यहां हजारों की भीड़ ही नहीं, बल्कि मंत्री, विधायक तक बुरी तरह से भीग गए। रैली स्थल पर बदइंतजामी का भी मुद्दा गरमाया रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...