रविंद्र सेठी गोलीकांड का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना, 29 सितंबर – अमित शर्मा 

दुलैहड़ के रविंद्र कुमार उर्फ छठी हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुख्य आरोपी की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिला के तहत पड़ते हरियाणा थाना क्षेत्र के भुंगा गांव निवासी 23 वर्षीय जसवीर सिंह के रूप में की गई है। इसी के साथ रविंद्र कुमार के हत्याकांड मामले में कुल आरोपियों की संख्या 10 तक जा पहुंची है।

गौरतलब है कि 12 सितंबर की शाम जसवीर व उसके तीन अन्य साथियों ने रविंद्र कुमार को उन्हीं के गांव में बीच सड़क पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जबकि वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

जिन की धरपकड़ के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ पंजाब पुलिस का सहारा लेते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

बता दें कि इसी मामले में मुख्य आरोपी जसवीर सिंह के पिता हरिवंश सिंह व माता राजरानी के साथ उसी की मौसी के दो बेटों और चारों हत्या आरोपियों की मदद करने वाले दो अन्य युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सिंह ठाकुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रविंद्र कुमार हत्याकांड की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा लिया गया है, जल्द इस पूरे मामले का खुलासा भी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वादों की बौछार पर पूर्व समिति सदस्य सुभाष राणा ने लोगों से की खास अपील

शाहपुर - नितिश पठानियां पंचायत चुनावों की आहट के साथ...

फुटबॉल में चमका शाहपुर का सितारा, तरनदीप जिला टीम में शामिल

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर स्थित Our Own English School...

अस्पतालों की खराब लिफ्टों को लेकर सरकार को फटकार, 30 जून तक मांगी स्टेटस रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी अस्पतालों में खराब...

एक माह से नहीं मिली गैस, लोगों में भारी रोष, प्रशासन से समाधान की मांग

चम्बा - भूषण गुरुंग बकलोह कालूगंज और ककीरा के आसपास...