धर्मशाला: फायर ऑफिसर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जसबाल

विजिलैंस विभाग की टीम ने धर्मशाला अग्निशमन अधिकारी एसके चौधरी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला अग्निशमन कार्यालय के समीप अग्निशमन कर्मचारियों के रहने के लिए नए भवनों का निर्माण किया गया है।

बताते चलें कि उक्त नए निर्माणाधीन भवनों में ठेकेदार द्वारा कार्य किया जा रहा था। निर्माणाधीन भवन में अग्नि सुरक्षा फिटिंग के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए ठेकेदार दीपक गुलेरिया से धर्मशाला अग्निशमन अधिकारी एसके चौधरी ने 20 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की।

इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलैंस विभाग में दी। शिकायत मिलते ही विजिलैंस की टीम ने अपना जाल बिछा दिया और जैसे ही फायर ऑफिसर ने रिश्वत  ली तो तुरंत उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

रिश्वत लेते पकड़े अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आईएएस-आईपीएस-आईएफएस अफसरों का कैडर कम करेगी सुक्खू सरकार, केंद्र सरकार को भेजी चिट्ठी

प्रशासनिक ढांचा चुस्त-दुरुस्त करने और अनावश्यक खर्चों में कटौती...

घुमारवीं की बेटी विदिशा कालरा बनीं कर्नाटक-गोवा की प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स

हिमखबर डेस्क बिलासपुर के घुमारवीं उपमंडल की कपाहड़ा पंचायत के...

श्री रेणुका जी मेला ग्राउंड में शादी समारोह में परोसी गई शराब, धार्मिक भावनाएं आहत…

हिमखबर डेस्क देवभूमि हिमाचल के पवित्र स्थल श्री रेणुका जी...