नाबालिग प्रवासी के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना, 29 सितंबर – अमित शर्मा

जिला के एक गांव में नाबालिग प्रवासी के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर बिहार के पूर्णिया जिला के तहत गांव गौरियाल के रहने वाले 29 वर्षीय डब्ल्यू नाम के व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी ने दो सप्ताह पहले बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को लेकर भी उसे धमकी दी।

डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की नियुक्तियों का लक्ष्य : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों...

पति के सामने नवविवाहिता से गैंगरेप, दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जाते समय वारदात

दुर्गा पूजा के लिए मंदिर जा रही एक नवविवाहिता...