कबड्डी कम्पटीशन: राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हिमाचल की बेटियां

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

गुजरात के अहमदाबाद में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल की महिला कबड्डी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। क्वार्टर फाइनल में हिमाचल ने मेजबान गुजरात की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया है। सेमीफाइनल में हिमाचल की टीम का मुकाबला हरियाणा से शुक्रवार को होगा।

राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है। हिमाचल का पहला मैच बिहार की टीम से हुआ। इसमें हिमाचल ने बिहार को 42-30 से पराजित किया। दूसरा मुकाबला मेजबान गुजरात के साथ हुआ।

इस मुकाबले में भी हिमाचल की टीम गुजरात पर भारी पड़ी और मुकाबला 47-16 से जीत लिया। अब हिमाचल का मुकाबला सेमीफाइनल में हरियाणा से होगा।

टीम के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 बजे हिमाचल की टीम हरियाणा से भिड़ेगी। निधि शर्मा ने रेडर और साक्षी शर्मा और पुष्पा ने डिफेंस में काफी अच्छा तालमेल बना कर टीम को विजयी दिलाई। जिस तरह के प्रदर्शन अभी तक महिला टीम ने किया है। उससे पदक की उम्मीद की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...