धारकंडी में भूस्खलन की चपेट में मकान, परिवार ने लोगों के घर गुजारी रात

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर धारकंडी की पंचायत रुलहेड के गांव दबड़ में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में एक घर आ गया। घर में रखा सामान मलबे में दब गया है। इस कारण परिवार को लोगों के घर पर रात गुजारनी पड़ी।

बारिश से हुए भूस्खलन से गांव दबड़ के प्रशोत्तम पुत्र चमारू राम के मकान को काफी नुकसान हुआ है। यह परिवार बीपीएल में आता है। बड़ी मुशिकल से इस मकान में दो कमरे बनाए थे। प्रशोत्तम ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि प्रशोत्तम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में रहते थे।

धारकंडी में लगातार हो रही बारिश के चलते रिडकुमार के घरनी गांव के ठीक ऊपर से भूस्खलन शुरू हो गया है। ग्राम पंचायत रिडकमार के उपप्रधान जगन्नाथ ने वार्ड सदस्य प्रकाश चंद के साथ मौके पर जाकर ग्रामीणों का हाल जाना।

उपप्रधान जगन्नाथ ने कहा कि प्रशासन को चाहिए जल्द से जल्द यहां भूस्खलन को रोकने का प्रावधान किया जाए। रिड़कुमार में सामुदायिक भवन को पिछले छह महीने पहले पशु चिकित्सालय बनाया गया था, लेकिन जर्जर भवन होने के कारण इसे खाली कर दिया गया था। सोमवार को मौसम साफ होने पर अचानक यह सामुदायिक भवन भरभरा कर गिर गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...