फेसबुक पर स्टेटड अपलोड कर युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

सोलन शहर के कोटलानाला में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अहम बात यह है कि इसको लेकर उसने कुछ जानकारी सोशल मीडिया पर भी सांझा की। इसके बाद उसके एक दोस्त ने इस संबंध में पोस्ट देखी और उसके भाई के फोन पर सूचित किया जिसके बाद आत्महत्या का पता चला।

एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान दीपक निवासी कुल्लू के तौर पर हुई है। जांच में पता चला है कि दीपक व उसका छोटा भाई सुमित कोटलानाला में तहसील के पीछे एक किराए के कमरे में पिछले 3 महीने से रह रहे थे। रात को ये दोनों अपने कमरे में सो गए।

सुमित को राहुल उर्फ प्रिंस ने फोन करके बताया कि दीपक ने फेसबुक में स्टेटस अपलोड किया है और उसे देखने के लिए कहा। इस पर सुमित ने देखा कि इसके भाई दीपक ने अपने कमरे में फंदा लगा कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है।

पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...