अमलेला में मरीजों को आज भी पालकी या कुर्सी का सहारा

--Advertisement--

Image

आजादी के 75साल बाद भी पक्की सड़क से महरूम कुट वासी

ज्वाली – ब्यूरो

विस क्षेत्र ज्वाली के राजनेता भले ही विकास के दावे करते हों लेकिन हकीकत में विकास कोसों दूर है। कांग्रेस राज में भी लोगों को पक्का रास्ता मुहैया करवाने के आश्वासन मिलते रहे और मौजूदा सरकार में भी विधायक अर्जुन सिंह भी आश्वासन ही देते रहे।

विधायक अर्जुन सिंह विकास के दावे करते नहीं थक रहे हैं लेकिन हकीकत में विकास की हकीकत कुछ और ही है। अमलेला पंचायत के गांव कुट के करीबन 12 घरों को आजतक पक्की सड़क सुविधा नहीं है।

शनि देवी, सोमा देवी, बीना देवी, ओम प्रकाश, काजल चौधरी, कपिल देव, सवीना देवी, राकेश इत्यादि का कहना है कि जब कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे चारपाई जा कुर्सी पर बैठाकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय नेता सड़क पक्की करने की बात कह जाते हैं लेकिन फिर इस तरफ कोई राजनेता ध्यान नहीं देता। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार इस बारे में विधायक अर्जुन सिंह से भी मिल चुके हैं लेकिन आजतक कुछ नहीं हुआ।

बुद्धिजीवियों ने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो सभी ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

क्या कहते हैं प्रधान देश राज

इस बारे में पंचायत प्रधान देश राज ने कहा कि कुट गांव का रास्ता रेलवे विभाग के अधीन आता है तथा रेलवे विभाग द्वारा रास्ते को बनाने की परमिशन नहीं दी जाती। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्यत्र से रास्ता बनाया जाए तो लोग अपनी मलकीयती जमीन देने को तैयार नहीं होते हैं। उन्होंने कहा कि अगर जमीन का प्रावधान हो जाए तो पंचायत द्वारा गांववासियों को बढ़िया रास्ता बनवा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...