इंदौरा के चनोर में कच्ची शराब की खेप बरामद, महिला के खिलाफ केस दर्ज

--Advertisement--

Image

इंदौरा – शम्मी धीमान

राज्य कर एवं आबकारी विभाग राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त टिक्किम ठाकुर के दिशा-निर्देश अनुसार विभाग की टीम ने इंदौरा के गांव चनोर में दबिश देते हुए एक घर से महिला को 60 हजार मिलीलीटर कच्ची शराब की खेप सहित पकड़ा है। विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

राज्य कर एवं आबकारी राजस्व विभाग के सहायक आयुक्त राज्य धीरज महाजन, राज्य कर एवं आबकारी विभाग अधिकारी वृत्त डमटाल राकेश कुमार, सहायक राज्य कर एवं अधिकारी वृत्त नूरपुर दिनेश खन्ना व विभागीय कर्मचारी प्रदीप कुमार व नेक मोहम्मद की टीम ने थाना इंदौरा के तहत गांव चनोर में दबिश दी।

विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला के घर पहुंच कर सर्च अभियान चलाया, जिसके बाद टीम ने घर पर छिपा कर रखी 60 हजार मिलीलीटर कच्ची शराब की खेप को बरामद कर कब्जे में लिया गया।

राज्य कर एवं आबकारी राजस्व विभाग जिला नूरपुर के आयुक्त टिक्किम ठाकुर ने बताया कि शिकायतों के आधार पर विभाग ने गांव चनोर में दबिश दी। आरोपी महिला बबिता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...