नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर स्कूल बस चालक हिरासत में

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ पर पुलिस ने स्कूल बस चालक को हिरासत में लिया है। बस चालक सुदीप कुमार निवासी राजपुर स्कूली बच्चों को छोड़ने एक निजी स्कूल में आया था। स्कूल परिसर में अन्य विद्यार्थियों को उतारने के बाद बस चालक ने जमा एक की नाबालिग छात्रा को रुकने के लिए कहा।

चालक की बात सुनकर छात्रा यह सोचकर रुक गई कि शायद उसने मासिक किराये के बारे में पूछना होगा। जब सभी विद्यार्थी कक्षाओं में चले गए तो चालक ने कथित तौर पर छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध करने के साथ ही इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से कर दी।

प्रधानाचार्य ने छात्रा के अभिभावकों को तुरंत स्कूल बुलाया। सारी बात सुनने के बाद अभिभावक बेटी को साथ लेकर पुलिस थाना पालमपुर पहुंचे व चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपित सुदीप कुमार को हिरासत में ले लिया है। आरोपित को 22 सितंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। डीएसपी पालमपुर गुरवचन सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...