धर्मशाला के दाड़ी में साइकिल पर सवार मासूम को अगवा करने का प्रयास, बचकर शीला रोड से गगल पहुंचा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

दाड़ी क्षेत्र से बाइक सवारों ने एक मासूम को अगवा करने का प्रयास किया। हुआ यूं कि बुधवार को गगल चौक में दाड़ी का 11 वर्षीय बालक अर्णव साइकिल पर सवार होकर पहुंचा। बालक ने गगल में सब्जी खरीद रहे बनवाला निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार अशोक कुमार को बताया कि वह दाड़ी का रहने वाला है।

मासूम ने बताया कि वह साइकिल लेकर दाड़ी बाजार में कुछ सामान खरीदने आया था। मासूम के अनुसार, दुकान बंद होने के कारण वह घर की ओर जा रहा था तो दो बाइक सवारों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए कहा। कुछ शक होने पर बालक ने साइकिल उतराई की ओर से मोड़ दी।

बालक के अनुसार, बाइक सवारों ने उसका पीछा गगल तक किया। अशोक कुमार ने मासूम को यातायात पुलिस कर्मी राजीव शर्मा के हवाले किया। राजीव शर्मा ने मासूम के स्वजन को सूचना दी। अर्णव छठी का छात्र और उसके पिता सेना में अधिकारी हैं।

पुलिस ने बच्चे को माता डपल के हवाले कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर बाइक सवारों का सुराग लगाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...