हिमाचल के आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस के साथ, लेकिन कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर गुटबाजी का शिकार

--Advertisement--

Image

हारचकियाँ – नवीन गुलेरिया

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि हिमाचल में होने जा रहे आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने के मूढ़ में दिख रही है लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मुख्यमंत्री की दौड़ में गुटबाजी का शिकार बन कर रह गया।

जिससे कांग्रेस के बड़े स्तर के नेता जनता से संपर्क बनाने के बजाय मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर कई धड़ों में बंटे हुए हैं। जबकि कि अन्य राजनीति दल सीधे जनता के बीच जाकर अपना जनाधार मजबूत करने में डटे हुए हैं। गुटबाजी के कारण आए दिन कांग्रेस के बड़े स्तर के नेता या तो कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह रहे हैं या फिर अपनी अहम जिमेदारियों से पीछे हट रहे हैं।

जबकि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस बिखराव पर कोई संज्ञान ना लेते हुए वे खबर रहते हुए अपनी गुटबाजी को मजबूत करने पर फोकस बनाए हुए है। जिससे कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग इस बात से चिंतित हैं कि कहीं यह बड़े स्तर के नेताओं की गुटबाजी आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी की जीत में बाधक ना बन जाए।

अतः कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को यह बात समझ लेनी चाहिए कि यदि इस बार कांग्रेस सत्ता प्राप्ति से वंचित रहती है तो इसके लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व ही जिम्मेदार होगा ना कि हिमाचल की आम जनता।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...