मुख्यमंत्री ने करसोग विधानसभा क्षेत्र में 90 करोड़ रुपये लागत की 33 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

--Advertisement--

Image

करसोग – अजय सूर्या 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मण्डी की करसोग विधानसभा क्षेत्र के करसोग में क्षेत्र के लिए लागभग 90 करोड़ रुपये की 33 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।

‘प्रगतिशील हिमाचलः स्थापना के 75 वर्ष’ कार्यक्रम के तहत आज मंडी जिले के करसोग विधानसभा क्षेत्र के करसोग में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पंागणा में डिग्री कॉलेज खोलने, डिग्री कॉलेज करसोग में एमए इतिहास और एमएससी की कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणा की।

उन्होंने धार में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, पशु औषधालय तत्तापानी को पशु चिकित्सा अस्पताल में स्तरोन्नत करने, अशला में उप तहसील खोलने, शंश और पोखी में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने और खान्योल बगड़ा में वन निरीक्षण कुटीर के निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक कठिन दौर से गुजर रही है क्योंकि एक तरफ कांग्रेस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आयोजित कर रही है।

वहीं दूसरी ओर गोवा के कांग्रेस विधायक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पवन काजल और मौजूदा विधायक लखविंदर राणा ने ‘कांग्रेस छोड़ो’ अभियान शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता राम लाल ठाकुर ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर भाई-भतीजावाद और अपनी-अपनी दावेदारी के आरोप लगाते हुए पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी गेहूं के आटे को भी लीटर में मापते हैं, जो आम आदमी के मुद्दों के प्रति उनकी अज्ञानता को दर्शाता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...