सोलन : होटल हिमानी में बेहोश मिले कमरे में ठहरे मेहमान, एजेंट फरार

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

शहर के मॉल रोड पर स्थित नामी होटल हिमानी में ठहरे कुछ लोग अचेत अवस्था में कमरे में मिले है। होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया कि जर्मनी भेजने के नाम पर काउंसलिंग करने के बहाने एजेंट ने कुछ लोगों को कमरा लेकर यहां ठहराया था। उधर, होटल कर्मियों ने 108 एंबुलेंस के मदद से बेहोश अवस्था में लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि देर शाम पुलिस थाना में सूचना प्राप्त हुई कि हिमानी होटल में कुछ लोग अचेत अवस्था में कमरे में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खुद भी मौके का मुआयना किया।

घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया, वहीं पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि किस वजह से ये लोग अचेत हुए हैं। उन्होंने कहा कि वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। स्वास्थ्य में सुधार के बाद ही पता चल पाएगा कि अचेत होने की क्या वजह है।

होटल व आसपास सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा। वहीं एजेंट सुबह से ही मौके से फरार हैं और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चुनावी मैदान में परिवार आमने-सामने, दादी और पोती के बीच सीधी भिड़ंत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जिला परिषद...

सिरमौर का अनुराग बनेगा सेना में अफसर, 3 असफलताओं के बाद पास की NDA की परीक्षा

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा से निकलकर...

हिमाचल में होमगार्ड भर्ती के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहें, विभाग ने युवाओं को किया आगाह

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग...

दर्दनाक हादसा : आग में झुलसने से नेपाली युवक की मौत

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में एक...