नूरपुर: कांग्रेस देगी जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट- धीरज गुर्जर

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस के नेताओं व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ की बैठक कांग्रेस के ऑब्जर्वर धीरज गुर्जर ने ली।  बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता धीरज ने बताया कि जिला सँगठात्मक नूरपुर में चारों विस क्षेत्रों में कांग्रेस के नेताओ में भारी उत्साह है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओ में कुछ विषय पर मतभेद हो सकते है लेकिन मनभेद नहीं है। सभी कार्यकर्ताओं का यही मत है कि जिसको भी टिकट मिलेगी उसका साथ देंगे।  कांग्रेस के नेताओं का एक ही उद्देश्य है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने।

धीरज ने कहा कि प्रदेश की जनता वेरोजगारी, महंगाई तथा वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग है तथा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत में जिला कांगड़ा का अहम योगदान रहेगा।

कांग्रेस देगी जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट

धीरज ने कहा कि नूरपुर जिला के चारो विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार को प्रदेश में काबिज करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं की जाएगी। केवल ओर केवल विधानसभा क्षेत्र में जीत की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ता को ही कांग्रेस की टिकट मिलेगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्र कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन, कार्यकारी अध्यक्ष कर्ण सिंह, फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, कांग्रेसी नेता अमित पठानिया सहित कांग्रेस के कई नेता व  कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री मोदी आज सभी मुख्यमंत्रियों से करेंगे बात, मिडल ईस्ट के बिगड़े हालात पर होगी चर्चा

 हिमखबर डेस्क  प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को देश के सभी...

फिर चर्चा में सिरमौर की अनोखी शादी || दो भाइयों की पत्नी बनने वाली है मां, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में अनोखी शादी...

दर्दनाक हादसा || तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पत्रकार विनोद कुमार की मौत

हिमखबर डेस्क  ऊना-भोटा मुख्य सड़क पर लठियानी के समीप एक...

8000 दीपों से जगमगाया मां बाला सुंदरी धाम, रामनवमी पर भव्य आरती से गूंजा वातावरण

हिमखबर डेस्क  रामनवमी के पावन पर्व पर उत्तर भारत के...