श्री ब्रजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की मासिक बैठक उपमंडल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

आगामी 26 सितंबर से शुरू होने वाले शरद नवरात्रों में आने वाले श्रद्धालुओं को उचित सुविधा प्रदान करने के लिए शक्ति पीठ माता श्री ब्रजेश्वरी मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में संपन्न हुई।

बैठक की जानकारी देते हुए एसडीम कांगड़ा ने बताया कि नवरात्रों में पूरे मंदिर परिसर को विदेशी फूलों से सजाया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिहाज से तैनात किए जाएंगे तथा मंदिर व आसपास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए अलग से सफाई कर्मचारी तैनात करने के साथ मंदिर परिसर में स्वास्थ्य सुविधा के लिए भी असथाई रूप से चिकित्सा केंद्र स्थापित किया जाएगा।

बैठक में एसडीम कांगड़ा द्वारा बिजली विभाग की तरफ से आए अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा कि शहर में मंदिर मार्ग पर स्थित कनोपी के अलावा अन्य स्थानों पर भी बिजली व्यवस्था को नगर परिषद के साथ मिलकर सुचारू रूप से चलाएं रखे।

नवरात्रों में दिन-रात चलने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से आवासीय सुविधा पार्किंग सुविधा शौचालय सुविधा व मंदिर में चलने वाले लंगर के लिए ट्रस्ट की सब कमेटियाँ गठित की गई।

बैठक में एसडीम कांगड़ा द्वारा मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे की गिनती के लिए रोजाना कर्मचारी बदले जाएं तथा पहले से भी पार दस्ता लाई जाए। इसके अलावा बैठक में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की मदद से मंदिर परिसर या मंदिर के समीप एटीएम स्थापित करने का भी प्रस्ताव पास करने के साथ एक बड़ी सक्रिय मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर जाने पर भी निर्णय लिया गया।

इसके अलावा पिछले दिनों मंदिर के गर्भ गृह के भीतर श्रद्धालु के साथ किए गए अभद्र व्यवहार व धक्का देने की वारदात पर भी चर्चा करने व पिछले कल मंदिर परिसर में शराब का सेवन कर आने वाले व्यक्ति पर भी चर्चा की गई। जिस पर एसडीम कांगड़ा ने ट्रस्ट के तमाम सदस्यों से से कहा कि आगे से इस तरह की वारदात ना घटे। इसके लिए हमें कड़े नियम गठित करने होंगे ताकि समाज में इस तरह के तत्वों पर नियंत्रण पाया जाए।

इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने एसडीम कांगड़ा के समक्ष मांग रखी कि कांगड़ा से परिवहन निगम का एक रूट बिंद्रावन के लिए चलाया जाए। इसके लिए जिलाधीश कांगड़ा से वह परिवहन निगम और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को पत्र लिखने की बात भी कही गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों को जल्द ही देश के बड़े मंदिरों में ले जाया जाएगा ताकि वहां की नीतियों को यहां अपनाया जाए और मंदिर का और विस्तार किया जा सके।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मंदिर अधिकारी के अलावा ट्रस्ट के सदस्य पंडित राम प्रसाद शर्मा नरेंद्र हैप्पी राकेश मेहरा तिलक शर्मा सुरेंद्र मेहता मोनू भल्ला राजेश यार केलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...