सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण पर व्यय होंगे 709 लाख: विक्रम  

--Advertisement--

Image

प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता

जसवां प्रागपुर – आशीष कुमार

सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण पर सात करोड़ नौ लाख रूपये व्यय किए जाएंगे ताकि लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। यह जानकारी उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने बुधवार को सदवां में सदवां-कालेश्वर मार्ग के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया इसके साथ ही हार बाग पुली में 86 लाख की लागत से निर्मित होने वाले हार बाग से कबीर पंथी बस्ती मार्ग का भूमि पूजन करने के उपरांत मनियाला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी।

विक्रम ठाकुर ने कहा कि सड़के हमारी जीवन रेखायें हैं और प्रत्येक गांव को वाहन योग्य सड़क मार्ग से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने बाद प्रदेश में वाहन योग्य सड़कों की लंबाई 40 हजार किलोमीटर से अधिक हो गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सडकों और पुलों के निर्माण पर 4373 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 1060 किलोमीटर वाहन योग्य सड़को का निर्माण, 2065 किलोमीटर सड़कों को पक्का और 75 से अधिक पुलों का निर्माण किया गया है।

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें इस के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय तथा विकास खंड अधिकारी कार्यालय खोले गए हैं।

उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित करने के लिए जन संवाद कार्यक्रम भी आरंभ किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तथा योजनाएं क्रिर्यान्वित की जा रही हैं।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला परिषद की उपाध्यक्ष स्नेह लता, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, पंचायत प्रधान सुषमा, सत्या सूद, सुदेश शर्मा, आरएम देहरा कुशल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...