दिनदहाड़े हत्याएं,लूटपाट, मारपीट व महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराधों से देव भूमि शर्मसार

--Advertisement--

Image

शिमला,14 सितंवर – नितिश पठानियां

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि दिनदहाड़े हत्याएं,लूटपाट, मारपीट व महिलाओं के साथ बढ़ते जघन्य अपराधों से देव भूमि शर्मसार हो रही है और जयराम सरकार सरकारी खर्च पर अपनी चुनावी सभाओं में मस्त है।

अपराधी आते है किसी को भी गोलियों से भून कर बेखोफ वापसी चले जाते है।उन्होंने जयराम सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी सरकार की प्रदेश में कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नही रह गई है।

समाज विरोधी तत्वों के हौसले बुलंद है क्योंकि कानून के रखवाले भाजपा नेताओं की सुरक्षा में जुटे है,और अपराधियों को सत्ता पक्ष का पूरा सरंक्षण है।

प्रतिभा सिंह ने ऊना में कांग्रेस पार्टी के एक पदाधिकारी की दिनदहाड़े गोलियों से निर्मम हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकलता जा रहा है।

उन्होंने इस हत्याकांड में शमिल अपराधियों को जल्द पकड़ने की मांग करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष पुलिस चौकसी करने को भी कहा है। उन्होंने कहा है कि इस हत्याकांड से इस पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है,इसलिए लोगों की सुरक्षा के प्रति कोई भी लापरवाही सहन नही की जा सकती।

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोगों को न्याय के लिये सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। गत दिन गग्गल में लोगों को मुख्यमंत्री का काफिला रोककर उन्हें मारपीट के मामलें पर अपनी व्यथा सुननी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही नही कर पा रही है।

प्रतिभा सिंह ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करते हुए विशेष चौकसी बरती जानी चाहिए क्योंकि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। उन्होंने कहा है कि शांत हिमाचल को अशांत बनाने के किसी भी प्रयास को कभी सहन नही किया जा सकता इसलिए समाज विरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...