हिमाचल: कच्चे मकान की गिरी छत, चपेट में आने से 2 साल का बच्चा…

--Advertisement--

Image

मंडी – अंशुल दीक्षित

उपमंडल में एक बड़ा हादसा होने से उस समय टल गया जब एक कच्चे मकान की छत अचानक ही गिर गई। हादसे के समय एक 2 साल का बच्चा इसकी चपेट में आकर घायल हो गया है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत तलकेहड़ के मचकेहड़ गांव में स्थानीय निवासी सुनील कुमार के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। कच्चे मकान में पहले ही दरारें आ चुकी है और परिवार में 6 सदस्य एक ही कमरे में अपना गुजर- बसर कर रहे है। इसी कमरे में रसोई घर भी बनाया हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के बड़े बड़े दावे करते नहीं थकती कि हर गरीब को पक्का मकान दिया जा रहा है, लेकिन अभी भी हालत ऐसे बने हुए है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि मामला हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला का है।

सुनील ने बताया कि उनके रहने के लिए सिर्फ एक ही कमरा है, जिसमें रसोईघर भी शामिल है। छत गिरने से रसोई में रखे बर्तन व सामान को भी नुकसान पहुंचा है। मकान की बाकी की छत भी गिरने की कगार में है। सुनील कुमार पेशे से टैक्सी चालक है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...