चंद्रताल झील में डूबा कुल्लू का युवक, गोताखाेरों की टीम रवाना

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

जिला कुल्लू के बड़ाग्रां गांव का युवक चन्द्रताल झील में डूब गया है। यह घटना रविवार की है। युवक की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान पवन कुमार पुत्र पेस राम गांव बड़ाग्रां जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस चेक पोस्ट लोसर एवं डीपीसीआर केलांग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम पवन कुमार चंद्रताल झील में डूब गया। एसएचओ पुलिस पार्टी और प्रशासन की टीम के साथ चंद्रताल में डटे हुए हैं। सुंदरनगर से गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है। झील में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। अभी तक पानी में डूबे युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया झील में डूबे व्यक्ति की तलाश जारी है। इससे पहले भी 22 अगस्त 2020 को मनाली के मनु मार्केट निवासी अमर पुत्र राजेश की चन्द्रताल झील में डूबने से मौत हो गई थी। चंद्रताल झील की गहराई बहुत ज्‍यादा है। मनाली से चंद्रताल झील की दूरी करीब 115 किलोमीटर है।

बताया जा रहा है उक्‍त युवक दोस्‍तों के साथ चंद्रताल घूमने के लिए गया था, इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस व बचाव दल उसे ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पानी की गहराई बहुत ज्‍यादा होने के कारण मुश्किल हो रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...