राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में स्वच्छता पखवाड़े पर प्रदर्शनी का आयोजन

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

विधान सभा ज्वाली के अंतर्गत पड़ने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरसर में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया । जिसमें कई तरह की गतिविधियां अध्यापकों और बच्चों द्वारा आयोजित की गई।

स्वच्छता पखवाड़े के अंत में आज सोमवार को विद्यार्थियों द्वारा की गई गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पाठशाला के प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती ने बतौर मुख्यातिथि शिरक़त की। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स , स्लोगन्स , निबंधों, मॉडलों को बड़े उत्तम ढंग से प्रदर्शित किया गया ।

इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । तथा विद्यार्थियों द्वारा किये गए क्रियाकलापों को सराहा गया । इस प्रदर्शनी में पाठशाला के अध्यापकों शिवदेव शर्मा , दलजिंदर कौर , सुरिंदर सिंह , जोगिंदर सिंह , राकेश कुमार , शिवेंद्र जम्वाल , विजय मनकोटिया , सुधीर गुलेरिया , कमल चौधरी , जतिंदर मोहन चौधरी, विजय कुमार , अंजली गुलेरिया, विजय शर्मा , प्रकाश चौधरी , सुरेश कौंडल , उषा कौंडल , बलवंत सिंह , अंजली पगडोत्रा , अरुण पगडोत्रा , मोनिका , उषा देवी आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।

प्रदर्शनी के अंत में प्रधानाचार्य कमल किशोर भारती ने विद्यार्थियों के द्वारा किये कार्यों को सराहते हुए उनको भविष्य में स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने आसपड़ोस को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया । तथा भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में तन्मयता से भाग लेने को कहा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आगाज ऐसा है, तो अंजाम कैसा होगा, मानसून में अब तक 11 लोगों की मौत, 12 जख्मी

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश...

₹12 हजार वेतन…₹5 हजार रिकवरी! टिकट चेकिंग के दौरान HRTC परिचालक का छलका दर्द

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के एक परिचालक...